{"_id":"5c0c18c8bdec2241ba2c76cf","slug":"31544296648-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी में छात्राओं को 15 वर्ष बाद मिलेगी हास्टल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी में छात्राओं को 15 वर्ष बाद मिलेगी हास्टल की सुविधा
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
पंचैरी में छात्राओं को 15 वर्ष बाद मिलेगी हास्टल की सुविधा
करीब दो करोड़ की लागत से बन रहा, निर्माण कार्य अंतिम चरण में
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील में शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं को जल्द ही हास्टल की सुविधा मिलेगी। करीब दो करोड़ की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी में हास्टल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। 2004 में पुरानी इमारत के खंडहर में तब्दील होने के बाद हास्टल को बंद कर दिया गया था।
हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी में हर वर्ष दूर दराज ग्रामीण इलाकों से हायर सेकेंडरी स्तर की शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थी पहुंचते हैं, क्योंकि उनके ग्रामीण इलाकों में आज तक हायर सेकेंडरी स्कूल नहीं बने हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा हासिल करने के दौरान इन विद्यार्थियों को सबसे बड़ी परेशानी हास्टल की आती है। 1982 में शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पंचैरी में स्कूल के नजदीक कच्ची दीवारें व टीन की छत के साथ हास्टल का निर्माण किया गया था। जहां विद्यार्थियों के लिए आवास की सुविधा रखी गई थी। जैसे-जैसे दिन गुजरते गए हास्टल की हालत खराब होती गई। 2004 में जब इमारत असुरिक्षत हो गई तो हास्टल को बंद कर दिया गया। ग्रामीणों के कई बार मांग करने के बाद 2016 के अंत में इसका नए सिरे से निर्माण कार्य आरंभ किया गया। वर्तमान समय में काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसका निर्माण करीब दो करोड़ की लागत से किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अनुसार हाटल में पहले छात्राओं को रखने का प्रबंध होगा। अगर छात्राए कम होंगी तो फिर इसमें छात्र भी रखे जा सकते हैं। छात्राओं को अगले शिक्षा सत्र में हायर सेकेंडरी स्तर की शिक्षा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि कई बार छात्राओं को हास्टल की सुविधा न होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी है।
हास्टल में होगी 100 बेड की सुविधा
नए हास्टल की इमारत में 100 छात्राओं के रहने की सुविधा होगी। दूर दराज ग्रामीण इलाकों से छात्राएं बिना किसी परेशानी के इसमें रह सकेंगी और इस हास्टल में विद्यार्थियों के खाने पीने के लिए मेस की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।