{"_id":"6092e0538ebc3ed63a169951","slug":"2560-people-got-vaccinated-in-health-centers-udhampur-news-jmu23475639","type":"story","status":"publish","title_hn":"2560 लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों में लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2560 लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों में लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बुधवार को कुल 2560 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। मंगलवार के मुकाबले में बुधवार को ज्यादा संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन को भी थोड़ी राहत मिल रही है।
जिले में वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कभी बढ़ोतरी हो रही है तो कभी कमी आ रही है। सरकारी छुट्टी के दिन कम संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए सामने आ रहे हैं। लेकिन बाकी के दिन दो हजार से अधिक लोग ही वैक्सीन लगा रहे हैं।
बुधवार को यह आंकड़ा 2500 के आंकड़े को भी पार कर गया। शाम तक जिले में कुल 2560 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आठ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और चार ने दूसरी डोज लगवाई है। 91 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 27 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 1225 लोगों ने पहली और 177 ने दूसरी डोज लगवाई है। 667 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 360 ने दूसरी डोज लगवाई है। अभी तक जिले में 114963 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 93273 लोगों ने पहली और 21960 दूसरी डोज लगवा ली है।