{"_id":"60f865028ebc3e6d0c35c4b1","slug":"2470-people-were-vaccinated-in-udhampur-udhampur-news-jmu2399410158","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में 2470 लोगों को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में 2470 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बुधवार को कमी आई है। इसका कारण बुधवार को नवजात और गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली वैक्सीन है। वीरवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है। शाम तक कुल 2470 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।
जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने का काम तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। जब समय पर वैक्सीन का स्टाक मिल जाता है तो वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो जाती है और जब स्टाक में देरी हो जाती है तो वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आ जाती है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग स्टाक होने के बावजूद कम लोगों को ही वैक्सीन लगा पाता है।
इसका कारण बुधवार को गर्भवती महिलाओं और नवजात को वैक्सीन लगाने का दिन होना है। शाम तक कुल 2470 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार का एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली व तीन को दूसरी, 17 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के 1486 लोगों को पहली और चार को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 157 लोगों को पहली और 597 लोगों को दूसरी, 12 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 193 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 3680 डोज मौजूद थी। वीरवार को भी हजारों लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।