{"_id":"6754a2da614f2caa8a0f6e97","slug":"224-crore-issue-for-school-udhampur-news-c-202-1-udh1007-118062-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 170 स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए 2.24 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 170 स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए 2.24 करोड़ मंजूर
Sun, 08 Dec 2024 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सरकार की ओर से सरकारी 170 स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए 2.24 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके चलते शिक्षा विभाग के पास पैसा भी आ गया है।
विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर जिले में सरकारी स्कूलों में शौचालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू करवाएगा। गौरतलब है कि जिले में 60 ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जिनमें शौचालय की व्यवस्था ही नहीं है। 110 स्कूल ऐेसे हैं, जहां पर शौचालय की कमी है। कई स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक होने से एक ही शौचालय है, जो नाकाफी है। मगर इस परियोजना में उन स्कूलों में भी शौचालय की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जिनमें एक ही शौचालय है। परियोजना के तहत बच्चों की कम संख्या वाले स्कूलों में भी शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें हायर सेकेंडरी व हाई स्कूल के अलावा प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। (संवाद)
पानी की वजह से बंद हैं कई स्कूलों के शौचालय
जिले में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां पर शौचालय तो बनाए गए हैं मगर मौजूदा समय में कई स्कूलों में पानी न होने के कारण शौचालयों में ताला लटका हुआ है। मगर अब तक जिन स्कूलों में पानी की व्यवस्था नहीं है वहां प्रबंध किए जाएंगे। गौरतलब है कि जिला में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां पर पानी की व्यवस्था न होने से शौचालय बंद हैं।
विज्ञापन
जिले में 170 स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए 2.24 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालय बनाए जाएंगे। जिन स्कूलों में शौचालय की जगह नहीं है वहां पर पोर्टेबल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।
- नरेंद्र मोहन सूरी, सीईओ उधमपुर