फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   2167 people got Corona vaccine

2167 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
2167 people got Corona vaccine
उधमपुर। जिले में मंगलवार को 2167 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। पाबंदियों के बावजूद सैंकड़ों की संख्या में लोग जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे और वैक्सीन लगवाई। इनकी संख्या में बढ़ोतरी लगातार जारी है। हालांकि अभी तक 18 से 45 आयु वर्ग में किसी को भी वैक्सीन नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ वैक्सीन लगाने का काम भी तेज किया गया है। जिले में अब हर रोज दो हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि छुट्टी वाले दिन इनकी संख्या में थोड़ी गिरावट हो रही है। मंगलवार को कुल 2167 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। चार स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली और सात को दूसरी डोज दी गई है। 52 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 32 को दूसरी डोज दी गई है। 45 से 60 आयु वर्ग में 1032 लोगों को पहली और 191 को दूसरी डोज दी गई है। 513 वरिष्ठ नागरिकों का पहली और 335 को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed