फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   200 shopkeepers, workers got Kovid investigation done at Salathia Chowk

सलाथिया चौक पर 200 दुकानदारों, कर्मियों ने करवाई कोविड जांच

विज्ञापन
200 shopkeepers, workers got Kovid investigation done at Salathia Chowk
उधमपुर। जिले को कोरोना मुक्त बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हर महीने दुकानदारों और दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट बनाने की योजना शुरू की है। बुधवार को सलाथिया चौक पर शिविर लगाकर सैकड़ों दुकानदारों और कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए गए। यह शिविर वार्ड छह के पार्षद विक्रम सलाथिया की मौजूदगी में लगाया गया। सभी के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर कुछ सप्ताह पहले जिला प्रशासन ने हेल्थ कार्ड योजना को शुरू करने का एलान किया था। इसके लिए दुकानदार का हेल्थ कार्ड बनाना था। इसके बाद दुकानदार और दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को हर माह आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह बिना किसी परेशानी के अपनी दुकान पर काम कर सकता है। इससे दुकानदार के साथ ग्राहकों को भी कोरोना संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी। इस योजना अब काम शुरू हो गया है। वार्ड छह के पार्षद विक्रम सलाथिया की मौजूदगी में सलाथिया चौक इलाके में विशेष शिविर का आयोजन कर दुकानदारों और कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई। दोपहर तक 200 से अधिक दुकानदारों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट कुछ दिन बाद आएगी। इससे पता चलेगा कि दुकानदार कोरोना संक्रमित तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed