फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   19 people got infected in Udhampur, 31 beat the epidemic

उधमपुर में 19 लोग मिले संक्रमित, 31 ने महामारी को दी मात

विज्ञापन
19 people got infected in Udhampur, 31 beat the epidemic
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कमी आने पर स्वास्थ्य विभाग को राहत मिल रही है। इसके साथ 31 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

मई के मुकाबले में जून महीने में कोरोना संक्रमण के मामलों में बहुत ज्यादा कमी आई है। बीच में कुछ दिन कोरोना के मामलों थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन ज्यादातर दिनों में अब 20 से कम मामले ही सामने आ रहे हैं। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में तीन गुणा बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और 51 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। शनिवार को मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और शाम तक कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो सुरक्षाबल बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गया है। टिकरी में दो, चिनैनी में पांच, रामनगर में सात, पंचैरी में दो और शहर में एक व्यक्ति कोरोनासंक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11072 हो गए हैं। इनमें से 10792 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 131 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 149 सक्रिय मामले बचे हैं। शनिवार को पाए गए संक्रमितों के संपर्क में रहने पर 50 से अधिक लोगों को क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। मामले कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग हर रोज एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed