फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   17 people including nine BSF jawans found infected

नौ बीएसएफ के जवानों सहित 17 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
17 people including nine BSF jawans found infected
उधमपुर। बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र उधमपुर में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे बीएसएफ के जवानों का संक्रमित पाया जाना शनिवार को भी जारी रहा। शाम तक नौ बीएसएफ के जवानों सहित कुल 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से छह लोग शहर व ग्रामीण इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं। शाम तक कुल 15 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

करीब सप्ताह से जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ज्यादातर बीएसएफ के जवान संक्रमित पाए जा रहे है। करीब 1500 जवान प्रशिक्षण के लिए उधमपुर में पहुंचा और जब इनके कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं तो हर रोज कई जवान संक्रमित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को कुल 28 जवान संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को इनकी संख्या में थोड़ी कमी आई है। शाम तक कुल 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिनमें नौ बीएसफ के जवान थे। इसके साथ दो अन्य लोग बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

छह लोग शहर व ग्रामीण इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो लोग ऐसे थे, जिन्होंने अपने अंदर कोरोना के लक्षण महसूस किए और जब कोरोना टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में रहने पर 20 से अधिक लोगों को घर में क्वारंटीन भी किया गया है। इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। इसके साथ शाम तक कुल 15 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। कोरोना टेस्ट करवाने लोगों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। शाम तक कुल 750 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए और काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भी कोरोना टेस्ट करवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4588 हो गए हैं। इनमें से 4303 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 58 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में 227 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed