{"_id":"6092e0528ebc3efbf07a76c7","slug":"165-people-found-including-34-security-forces-corona-infected-udhampur-news-jmu234756127","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 सुरक्षाबलों सहित 165 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 सुरक्षाबलों सहित 165 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की रिकार्ड संख्या में बढ़ोतरी लगातार जारी है। बुधवार शाम तक जिले में कुल 165 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 33 अन्य राज्यों से लौटने वाले लोग हैं। करीब सप्ताह से लगातार 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और इनमें ज्यादातर स्थानीय निवासी हैं। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। 14 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जितनी ज्यादा टेस्टिंग हो रही है, उतने ही अधिक संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जिले में कुल 220 संक्रमण के मामले सामने आए थे। एक दिन में 200 से अधिक मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी दुगनी हो गई थी। बुधवार को 165 मामले सामने आए हैं।
इनमें सबसे अधिक रामनगर मेडिकल ब्लाक 51 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसी तरह से मेडिकल ब्लॉक चिनैनी में 20, टिकरी में 30, मजालता में पांच, बसंतगढ़ में एक, उधमपुर शहर में 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 34 सुरक्षाबल संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 30 सुरक्षाबल बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने 100 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन भी किया है। इनके जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। जिले में शाम तक दो हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके थे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 6769 हो गए हैं। इनमें से 5638 लोग कोरोना को मात देने चुके हैं। 69 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 1062 सक्रिय मामले बचे हैं।