{"_id":"5c0d6f2ebdec22418b5fe864","slug":"151544384302-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाने के बाद तापमान में आई भारी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाने के बाद तापमान में आई भारी गिरावट
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। रविवार को आसमान पर बादल छाने के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। दोपहर के बाद ठंड में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ और लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश के बाद ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
सुबह के समय मौसम साफ था और धूप निकलने के बाद तापमान ठीक था, लेकिन दोपहर करीब दो बजे अचानक ही मौसम का मिजाज बदला और बादल छा गए। बादल छाने के बाद ठंड में इजाफा होने लगा और शाम के समय ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। रात होने पर लोग घरों में रजाई में बैठने को मजबूर रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम के पूरी तरह से खराब होने की संभावना है। सुबह के समय बारिश होने क बाद तापमान में ज्यादा गिरावट होगी। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बारिश के बाद बर्फबारी की भी संभावना है।