{"_id":"573f714a4f1c1bfe16ac74b2","slug":"140-crore-sanctioned-for-reasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी के लिए 140 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी के लिए 140 करोड़ मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Sat, 21 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
करोड़ो रुपए का आया चंदा
जिला विकास बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को रियासी जिले के विकास कार्यों के लिए 139 करोड़ 83 लाख रुपये मंजूर कर लिए गए। बोर्ड के चेयरमैन तथा कोआपरेटिव मंत्री चेरिंग दोरजे की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों को विकास कार्यों में गति देने ओर लोगों की असुविधाओं को दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जिला विकास बोर्ड की बैठक में प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर दोरजे ने कहा कि लोगों को बिजली, पानी और सड़कों की सुविधाएं मुकम्मल की जाए। स्वास्थ्य और शिक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाए। इसके अलावा विकास के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी उन्होंने दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्थानीय विधायक तथा राज्य मंत्री अजय नंदा, जम्मू कश्मीर स्टेट किसान वेलफेयर एडवाइजरी बोर्ड के वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह चिंब, जम्मू कश्मीर एडवाइजरी बोर्ड शेड्यूल कास्ट के वाइस चेयरमैन भूषण लाल डोगरा, गुल अरनास के विधायक एजाज अहमद खान, गुलाबगढ़ के विधायक मुमताज अहमद खान, एमएलसी जुगल किशोर शर्मा तथा शाम लाल भगत, जिला विकास अयुक्त रवींद्र कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन