फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   मजदूरों के बच्चों को नहीं मिल रही स्कालरशिप

मजदूरों के बच्चों को नहीं मिल रही स्कालरशिप

Thu, 06 Dec 2018 09:07 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों के बच्चों को नहीं मिल रही स्कालरशिप
मजदूरों का श्रम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

बच्चों को स्कालरशिप की सुविधा नहीं मिलने पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के स्कूल व कालेज में पढ़ने वाले बच्चों को स्कालरशिप की सुविधा न मिलने पर वीरवार को मजदूर भड़क गए। उन्होंने एमएच चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास मजदूर दस्तकार यूनियन के बैनर तले श्रम विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

दोपहर करीब 12 बजे मजदूर दस्तकार यूनियन के जिला प्रधान दर्शन कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न हिस्सों से मजदूर विश्वकर्मा मंदिर के बाहर पहुंचे, जहां सभी ने श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दर्शन कुमार ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को शिक्षा के लिए स्कालरशिप नहीं दी जा रही है। स्कालरशिप न मिलने के कारण मजदूरों के बच्चों की शिक्षा लगातार प्रभावित हो रही है। स्कूल कालेज में विद्यार्थियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा श्रम विभाग मजदूरों को बेटी की शादी के लिए 25 हजार की राशि प्रदान करता है, लेकिन 2016 से यह राशि मजदूरों को नहीं मिल रही है। आसमान छूती महंगाई में मजदूूरों के लिए बेटी शादी करना मुश्किल होता जा रहा है। इसके अलावा वृद्ध मजदूरों को आज तक पेंशन की सुविधा प्रदान नहीं दी जा रही है, जबकि इस मांग को कई बार सरकार के सामने रख चुके हैं। कई वर्षों से सरकार से मजदूरों के लिए मजदूर सराय बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। अगर जल्द लंबित मांगों को पूरा कर राहत नहीं प्रदान की गई तो आने वाले दिनों में सभी सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed