फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   12th, physical education paper

Udhampur News: डायग्राम के प्रयोग से बेहतर आएंगे अंक, पुराने प्रश्नपत्रों से करें अभ्यास

विज्ञापन
12th, physical education paper
- 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा परीक्षा 14 को, विशेषज्ञ ने दी सलाह
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा 14 मार्च को है। इसके लिए शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि बेहतर अंक लाने के लिए डायग्राम का प्रयोग करें व पुराने प्रश्नपत्रों से अभ्यास करें। विषय को समझकर पढ़ने और स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दें।

विद्यार्थियों के लिए तैयारी करते समय सबसे महत्वपूर्ण है कि वे पूरे पाठ्यक्रम को ध्यान से पढ़ें और उससे बनने वाले संभावित प्रश्नों को बनाने का नियमित अभ्यास करें। ऐसा करने से परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति को समझने में सहायता मिलेगी। यदि विद्यार्थी स्वयं प्रश्न नहीं बना पाते हैं तो वे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के साथ अभ्यास कर सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में भी मदद मिलती है कि किन विषयों से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं और उत्तर किस प्रकार लिखना चाहिए।
विज्ञापन

प्रत्येक विषय को व्यवस्थित ढंग से समझते हुए उसकी संरचना बनाकर पढ़ाई शुरू करनी चाहिए। इस प्रक्रिया में सबसे पहले सभी विषयों के प्रवाह-चित्र तैयार करें। इसके बाद उनमें शामिल मुख्य कारण, फिर घटक और अंत में आयाम या नजरिये को क्रमबद्ध तरीके से समझें। इस प्रकार अध्ययन करने से विषय को समझना और लंबे समय तक याद रखना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार करें सिलेबस का रिवीजन
परीक्षा से पहले कम से कम दो से तीन बार पूरे सिलेबस का रिवीजन करें, पर्याप्त नींद लें और हल्का व्यायाम करें ताकि मन और शरीर स्वस्थ रहें। उत्तर लिखते समय साफ लिखावट अपनाएं तथा डायग्राम या उदाहरण भी बनाएं। साथ ही समय प्रबंधन का अभ्यास करना भी आवश्यक है ताकि प्रश्नपत्र निर्धारित समय में हल किया जा सके।



पढ़ाई के बाद विद्यार्थियों को चाहिए कि वे सभी विषयों को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर समझने का प्रयास करें, क्योंकि यह विषय ऐसा है जिसे हम दैनिक जीवन, स्वास्थ्य और जीवनशैली के साथ आसानी से जोड़ सकते हैं। इसके बाद सिलेबस से तैयार प्रश्नों के उत्तर लिखने का अभ्यास अवश्य करें ताकि आत्मविश्वास के साथ पूरे पाठ्यक्रम को दोहरा सकें।
- डॉ. एमके शर्मा, शारीरिक शिक्षा और खेल विभागाध्यक्ष, जीडीसी गर्ल्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed