{"_id":"86c91ebc1e79c4a8af1d028132f592e1","slug":"11-candidate-caught-cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करते 11 परीक्षार्थी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल करते 11 परीक्षार्थी पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य शिक्षा बोर्ड की विशेष टीम ने चड़ेई के सरकारी हाई स्कूल में छापा मारा और मौके पर ही ग्यारह नकलचियों को पकड़ा। नकल कराने में सहयोग कर रहे स्कूल के स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
मामले के अनुसार राज्य शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक प्राइवेट परीक्षा के दौरान फ्लाइंग क्वार्ड की टीम ने गवर्नमेंट हाई स्कूल चड़ेई में छापा मारा। टीम को पहले से सूचना थी कि बड़े पैमाने पर नकल चल रही है।
विज्ञापन
सोमवार को 10वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक प्राइवेट परीक्षा के चलते गणित विषय का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए उधमपुर सब ऑफिस द्वारा गठित की टीमों ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी और गवर्नमेंट हाई स्कूल चढे़ई का दौरा किया गया।
विज्ञापन
हायर स्कूल गड़ी में स्थापित विंटर जोन के परीक्षा केंद्र में 12वीं कक्षा की प्राइवेट परीक्षाएं चल रही हैं। जांच के दौरान परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की शिकायत नहीं पाई गई।
वहीं समर जोन के 10वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक प्राइवेट परीक्षा के लिए हाई स्कूल चढ़ेई में स्थापित परीक्षा केंद्र में भी फ्लाइंग स्क्वायड के दस्ते ने जांच की। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं नकल करते पाए गए। टीम ने ग्यारह विद्यार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। टीम ने नकल सामग्री सहित उत्तर पुस्तिका जब्त कर केस दर्ज कर लिया।