फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   वाहनों को रोके जाने पर पैंथर्स पार्टी ने किया प्रदर्शन

वाहनों को रोके जाने पर पैंथर्स पार्टी ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Dec 2018 01:03 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
वाहनों को रोके जाने पर पैंथर्स पार्टी ने किया प्रदर्शन
उधमपुर। स्थानीय निवासियों के वाहनों को जखैनी नाके में बार-बार रोके जाने के विरोध में पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर पुलिस लोगों को परेशान कर रही है। लोगों के वाहनों को इस तरह से रोके जाने से उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े दस बजे पैंथर्स पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जखैनी नाके में प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण कई माह से स्थानीय निवासी परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं। अंहिबार, बलीनाला, समरोली गांव के ग्रामीणों के पशुओं के लिए चारा लेकर जाने वाले ट्रकों को पुलिस जखैनी से आगे नहीं जाने दे रही है। जब पुलिस से रोकने का कारण पूछा जाता है तो कहा जाता है कि जाम की समस्या को रोकने के लिए वाहनों को रोका जा रहा है। ग्रामीण पुलिस से अपील करते हैं कि चारा देने के बाद ट्रक कुछ ही समय में वापस लौट जाएगा, लेकिन पुलिस अधिकारी व जवान एक नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कहा कि ट्रैफिक विभाग जोरजबरदस्ती पर उतर आया है। जिन लोगों के घर जखैनी नाके से एक किलोमीटर की दूरी पर हैं उनको भी दो-दो घंटे तक रोका जा रहा है और बेवजह परेशान किया जा रहा है। जखैनी में गाड़ियों की लंबी कतार की वजह से हमारी बहू बेटियां दिन को भी बाहर नहीं निकल पा रही हैं। जखैनी नाके को शिफ्ट करने के लिए उन्होंने कई बार आवाज उठाई है तथा गवर्नर से भी इस बारे में बात की, लेकिन प्रशासन इस पर कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है और नतीजा यह है कि पूरे उधमपुर में यातायात के हालात बद से बदतर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द जखैनी नाके को शिफ्ट नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्षद समनिक भसीन, सोनी राठौड़, पल्लव खजूरिया, मास्टर शरफ-दीन व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed