फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   100 rupees note

100 रुपये के छह नोट मिलने के बाद मचा हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
100 rupees note
सलाथिया चौक पर पड़े नोट - फोटो : AMAR UJALA
उधमपुर।100 रुपये के छह नोट मिलने के बाद मचा हड़कंप सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पहुंची अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। शहर के सलाथिया चौक इलाके में वीरवार सुबह 100 रुपये के छह नोट नीचे पड़े मिलने पर हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना तहसीलदार को दी गई। जिसके बाद प्रशासन व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर नोट को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी अनुसार सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों ने सलाथिया चौक इलाके में एक इलेक्ट्रानिक की दुकान के बाहर 100 रुपये के छह नोट पड़े देखे, लेकिन किसी ने भी नोट को हाथ नहीं लगाया। लोगों को शक हुुआ किसी ने कोरोना फैलाने के लिए नोट न रख दिए है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। कुछ समय के बाद तहसीलदार मोहित गुप्ता और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सावधानी के साथ नोटों को कब्जे में लिया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दुकान के बाहर सीसीटीवी लगा हुुआ है। उन्होंने दुकानदार को मौके पर बुलाकर सीसीटीवी फुटेज देखी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि सुबह के समय कुछ लोग दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति की जेब से नोट गिर गए हैं और उसको इसके बारे में पता नहीं चला है। सीसीटीवी फुटेज की अच्छी तरह से जांच करने के बाद पता चला कि किसी की जेब से गलती से नोट गिर गए हैं और इसको किसी ने गिराया नहीं है। इसके बाद प्रशासन व पुलिस की टीम ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed