{"_id":"954eea16-e19b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"two-youth-killed-in-alleged-army-firing-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सेना की फायरिंग में दो युवकों की मौत, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: सेना की फायरिंग में दो युवकों की मौत, तनाव
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंभल इलाके में सेना की फायरिंग में दो युवकों की मौत के बाद से तनाव के हालात हैं। घटना में तीन अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं।
इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही सेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
कश्मीर में सेना पर आतंकी हमला, 8 जवान शहीद
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सुंभल थाना अंतर्गत मारकुंडल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी के बाद सेना तथा पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।
नाके के पास से गुजर रहे एक युवक को जब सुरक्षा बलों ने रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। जवानों ने आतंकी समझ कर उस पर गोली चला दीं। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि लोगों ने सेना द्वारा युवक को घर से बुलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद सुबह करीब साढ़े तीन बजे लोग सड़कों पर उतर आए। उत्तेजित लोगों ने सेना की एक एंबुलेंस पर पथराव किया और उसमें आग लगाने का प्रयास किया।
स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख जवानों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिससे चार युवक घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
प्रवक्ता का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने दोनों युवकों के सेना के हाथों मारे जाने से इंकार किया।
उनका कहना है कि एक युवक की मौत सेना की गोली लगने से हुई हो लेकिन दूसरे की मौत सेना के जवानों द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गोली से हुई है।
सेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।