फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two terrorists trapped in gunbattle in kulgam

कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Mon, 07 Mar 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 07 Mar 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
two terrorists trapped in gunbattle in kulgam
कुलगाम में मारा गया आतंकी दाउद - फोटो : Amar Ujala
कुलगाम जिले के बुचरु गांव में एक मकान में छिपे आतंकियों में से एक को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस दौरान एक जवान भी जख्मी हो गया। मारा गया आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन का बताया जाता है।
विज्ञापन


इसकी शिनाख्त दाउद अहमद शेख निवासी ऋषिपोरा कुलगाम के रूप में हुई है। 16 जुलाई 2014 को हुई टेरीटोरियल आर्मी (टीए) के एक लांस नायक की हत्या में भी दाउद शामिल रहा है। मारे गए आतंकी के कुछ अन्य साथी अभी भी वहां छिपे हुए हैं। दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि एक मकान में दो से तीन हिजबुल आतंकी पनाह लिए हुए हैं। सुरक्षा बलों ने मकान को घेरे में ले लिया। घेराबंदी से बौखलाए आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

two terrorists trapped in gunbattle in kulgam
कुलगाम में मारा गया आतंकी दाउद - फोटो : Amar Ujala

जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। रात होने के चलते मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर घेरे को और मजबूत बनाया गया है ताकि आतंकी फरार न हो सकें।

वहीं, सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के विरोध में कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा जवानों पर पथराव भी किया गया।

सेना और पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकियों से मुठभेड़ के चलते स्थानीय लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से वहां से निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed