एक मकान में घुसे दो आतंकी, मुठभेड़ जारी
जम्मू कश्मीर के अहमदनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दो आतंकी इलाके की एक इमारत में छुपे हैं और सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेरा हुआ है।
आपको बता दें कि अहमदनगर, श्रीनगर से करीब 12 किलोमीटर है और गांदरबल से काफी नजदीक है।
रविवार को ही पुलवामा में एक नेता के घर आतंकियों ने हमला किया था और इसमें दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे जबकि दो आतंकी मारे गए थे।
आतंकियों ने किया समर्पण करने से इंकार
सूत्रों के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों से समर्पण करने को कहा था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया और फायरिंग जारी रखी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आतंकियों ने जिस शख्स के मकान पर कब्जा किया है इसका नाम है अब्दुल मजीद रंगरेज। आतंकियों ने उसकी पत्नी को बाहर जाने दिया लेकिन उसे बंधक बनाया हुआ है।
खाली कराए गए आसपास के मकान
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया है ताकि इस एनकाऊंटर में किसी नागरिक की जान ना जाए। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के कारण हाल ही में आतंकी हमले तेज हो गए हैं।
आपको बता दें कि कल सुरक्षा बलों को पता चला था कि अहमदनगर इलाके में अभियान छेड़ा था, इस अभियान में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया था।