फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two showrooms and Jammu and Kashmir Bank branch closed in Jammu after staff found infected, three people died

कोरोना केस: स्टाफ संक्रमित मिलने पर जम्मू में दो शोरूम और जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा बंद, तीन लोगों की मौत 

Fri, 07 Jan 2022 01:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Jan 2022 01:58 AM IST
सार

प्रदेश में एक एक केएएस, सात बीएसएफ जवान, एसएमवीडीयू में तीन कर्मियों सहित 349 संक्रमित मिले। जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित। दूसरे दिन भी 100 से ऊपर मामले आए सामने। प्रदेश में सक्रिय मामले भी बढ़कर 2049 तक पहुंच गए। 

विज्ञापन
Two showrooms and Jammu and Kashmir Bank branch closed in Jammu after staff found infected, three people died
जम्मू में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। यहां वीरवार को संक्रमित स्टाफ मिलने पर शहर के ट्रेंडस और पैंटालून शोरूम को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। गोल मार्केट जम्मू में दो स्टाफ सदस्यों के संक्रमित मिलने पर जेएंडके बैंक शाखा को भी सेनिटाइजेशन के लिए बंद रखा गया। इस बीच श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में तीन स्टाफ कर्मियों, हंदबाड़ा में सात बीएसएफ जवान, जम्मू में एक केएएस अधिकारी सहित 349 लोग कोविड से संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में दो और कश्मीर में एक संक्रमित मरीज की मौत
इनमें 202 मामले जम्मू संभाग से हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू संभाग में दो और कश्मीर में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मामले भी बढ़कर 2049 तक पहुंच गए हैं। चिकित्सा टीमों ने जम्मू के ट्रेंड्स शोरूम में 30 स्टाफ सदस्यों के कोविड परीक्षण में 15 कर्मी संक्रमित मिले। इसी तरह पैंटालून शोरूम में 26 स्टाफ सदस्यों के परीक्षण किए गए, जिसें 4 संक्रमित मिले।
विज्ञापन


सभी संक्रमितों को घर पर आइसोलेट होने की हिदायत दी गई है। चिंता यह है कि इनमें अधिकांश बिना लक्षण वाले थे, यानी उनके संपर्क में आए बड़ी संख्या में ग्राहक व अन्य लोगों को भी संक्रमण मिला होगा। संक्रमित स्टाफ के संपर्क में आने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से एसएमवीडीयू में गए 13 स्टाफ कर्मियों का गेट पर परीक्षण किया गया, जिसमें 3 संक्रमित मिले। जिला जम्मू में दूसरे दिन भी 100 से अधिक 119 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 108 स्थानीय स्तर के मामले हैं। रियासी जिला में 33 संक्रमित मिले हैं। श्रीनगर में 80, बारामुला में 21, बडगाम में 16, उधमपुर में 14 और पुंछ में 13 संक्रमित मामले मिले हैं। अब तक जम्मू-कश्मीर में 4533 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। 
 
57043 किशोरों का टीकाकरण 
जम्मू कश्मीर में वीरवार को 15 से 18 आयु वर्ग में पहली खुराक के लिए 57043 किशोरों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें जम्मू जिला में सर्वाधिक 10861 किशोरों का टीकाकरण किया गया है। पिछले चार दिन में प्रदेश में 18737704 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है।


इस आयु वर्ग में 8.33 लाख किशोरों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ 18 से अधिक आयु वर्ग में दूसरी खुराक के लिए अनुमानित आबादी पर 99.07 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला किश्तवाड़ 79.17 फीसदी टीकाकरण आंकड़े के साथ सबसे पीछे है। आगामीदिनों में इस वर्ग में सौ फीसदी टीकाकरण लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed