फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two pak terrorists killed in jammu

एलओसी पर घुसपैठ करते दो पाक आतंकी मारे गए

Thu, 15 Aug 2013 12:05 AM IST
जम्मू/श्रीनगर/ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर/ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
two pak terrorists killed in jammu

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ कर रहे दो पाक आतंकियों को मार गिराया।

विज्ञापन


उनके कब्जे से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। इसके साथ ही पिछले चार दिनों के दौरान पाक की ओर से नौ बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर नियंत्रण रेखा पर सेना को और सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता नरेश बिज के अनुसार बुधवार सुबह तड़के तीन बजे आतंकियों ने भारतीय इलाके में घुसपैठ का प्रयास किया। सूचना मिलते ही नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी करते हुए भागने का प्रयास किया। सेना ने जवाबी फायरिंग कर दो आतंकियों को मार गिराया। कुछ आतंकी पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर भाग गए।

पिछले दो सप्ताह के दौरान पाक सेना ने कुपवाड़ा जिले के लोलाब, मच्छल तथा केरन सेक्टरों से घुसपैठ करवाने के कई प्रयास कर चुकी है। अब तक सेना की जवाबी कार्रवाई में करीब 18 आतंकी मारे जा चुके हैं।

उधर, लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पर 16 भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। पिछले चार दिनों में पाकिस्तान ने नौ बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पाक ने बुधवार को भी हमीरपुर, बालाकोट, मनकोट क्षेत्र की अग्रिम चौकियों पर गोलियां बरसाईं। पाकिस्तान ने बालकोट और हमीरपुर की छह-छह चौकियों के अलावा मनकोट बेल्ट की चार चौकियों पर गोलीबारी की।


मंगलवार की रात भी पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर हमीरपुर, बालाकोट और मेंढर सेक्टर में कई बार गोलीबारी की थी। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान सेना की 605 मुजाहिदीन रेजीमेंट के सैनिकों ने आठ अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।

भारतीय जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर दोनों ओर से घंटों गोलीबारी होती रही।

पिछले डेढ़ माह से सीमा पार घुसपैठ के इंतजार में बैठे आतंकियों को भारतीय सीमा में भेजने में असफल रहने के बाद पाकिस्तान बौखलाकर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, जबकि इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उलटा भारत पर ही सीजफायर तोड़ने का आरोप लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed