{"_id":"398ab666197187cc5f093f9cce17ffa0","slug":"two-jawan-killed-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF दल पर आतंकी हमला, दो शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CRPF दल पर आतंकी हमला, दो शहीद
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में गुरुवार को सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन आतंकी निकल भागे।
विज्ञापन
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। पुलिस और सुरक्षा बल सर्च आपरेशन चला रहे हैं।
आतंकियों की संख्या कितनी थी यह स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन तीन से अधिक आतंकियों के होने की बात कही जा रही है।
अवंतीपोरा इलाके में भारतीय रिजर्व पुलिस फोर्स की 130 बटालियन का कैंप है। शाम को 130 बटालियन का एक दल इलाके में गश्त पर था। जव्वारा क्षेत्र में एक पार्क के पास अचानक आतंकियों ने जवानों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें सीआरपीएफ जवान प्रदीप गना निवासी ओडिशा और महेश राम निवासी महाराष्ट्र शहीद हो गए। फायरिंग के बाद आतंकियों ने ग्रेनेड से भी हमला किया।
विज्ञापन
दूसरे जवानों ने आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की, लेकिन आतंकी भाग निकले। जवानों के शहीद होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
खबर पाकर सुरक्षा बलों के अधिकारी और पुलिस अफसर पहुंच गए। पूरे इलाके में घेरेबंदी कर आपरेशन शुरू किया। नाकेबंदी कर गाड़ियों की तलाशी ली गई।