{"_id":"6209e310c5c7875992126025","slug":"tribute-paid-in-lethpora-to-all-forty-soldiers-martyred-in-pulwama-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले की तीसरी बरसी: सीआरपीएफ मुख्यालय लेथपोरा में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, आतंकियों का खात्मा करने का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले की तीसरी बरसी: सीआरपीएफ मुख्यालय लेथपोरा में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, आतंकियों का खात्मा करने का संकल्प
Mon, 14 Feb 2022 10:37 AM IST
विमल शर्मा
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:37 AM IST
सार
पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर सीआरपीएफ मुख्यालय लेथपोरा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें बड़ी संख्या में जवान और अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जगहों पर भी जवानों को शहादत को नमन किया गया।
विज्ञापन
पुलवामा में श्रदांजलि देते सीआरपीएफ कर्मी
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में सभी चालीस शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जवानों और अधिकारियों और अन्य ने बहादुर जांबाजों को याद किया। सभी ने घाटी से आतंकवाद खत्म करने का भी संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि देश इन वीर जवानों की शहादत को कभी भुला नहीं सकता। सोमवार को हुए समारोह में एडीजी दलजीत सिंह चौधरी समेत अधिकारी हुए। इसके अलावा घटना स्थल पर भी अफसरों ने शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ काफिले में शामिल थे 2500 जवान
14 फरवरी 2019 को 78 वाहनों के सीआरपीएफ के काफिले में शामिल पांचवें नंबर की बस को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने अपनी विस्फोटक से भरी एसयूवी से टक्कर मार कर उड़ा दिया था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे।
विज्ञापन
पुलवामा में श्रदांजलि देते सीआरपीएफ कर्मी
- फोटो : बासित जरगर
बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर लिया था बदला
पुलवामा हमले के तुरंत बाद, भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले कर आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था।
पुलवामा हमले के तुरंत बाद, भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले कर आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था।
LG Manoj Sinha with DGP Dilbag Singh
- फोटो : निखिल मेहता
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी, कहा- घाटी से आतंकवाद होगा खत्म
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने घाटी से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की बात कही। सिन्हा ने संदेश में कहा कि देश सीआरपीएफ के बहादुर जवानों और उनके परिवारों का हमेशा आभारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन आतंकवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।