फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   thirty injured in attack on minister

शिक्षा मंत्री के काफिले पर हमला, 30 घायल

Sun, 20 Apr 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 20 Apr 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
thirty injured in attack on minister

जम्मू के बांडीपोरा में कुछ युवाओं ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहम्मद अकबर लोन के काफिले पर हमला कर दिया। काफिले पर जमकर पथराव किया और मंत्री को घेर लिया। पुलिस ने तितर-बितर के लिए आंसु गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन


इसके उपरांत इन युवाओं ने नेशनल कांफ्र्रेंस (नेकां) के स्थानीय नेताओं के घरों पर पथराव कर दिया। चुनावों के दौरान प्रचार में इन नेताओं के शाहगंज में स्थित घरों पर जमकर पत्थरबाजी की और घरों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


पथराव की घटना की जानकारी मिलते ही जम्मू कश्मीर पुलिस व सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इन शरारती तत्वों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इस बीच, पुलिस के पहुंचने और युवाओं को तंग करने की क्षेत्र में अफवाह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ और युवा भी मौके पर पहुंचे और जमकर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव के कारण डीएसपी, एसएचओ समेत करीब बीस पुलिसकर्मी और दस लोग घायल हो गए।

14 अप्रैल को हुई फायरिंग के कारण क्षेत्र के एक युवक फरहत अहमद डार की मौत हो गई थी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण क्षेत्र के युवा प्रदर्शन कर रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसी बीच, सोनावरी विधानसभा के विधायक और शिक्षा मंत्री मोहम्मद अकबर लोन कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और बैठक में शामिल होने के लिए निकले। शाहगंज में भगत मोहल्ले के नजदीक जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा तो पथराव हो गया।


लोगों के अनुसार जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, वह क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक गतिविधि को होने नहीं देंगे। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आंसु गैस के गोले दागने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed