फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorists killed in an encounter with security forces in Pulwama sector area

कश्मीर: पुलवामा में सेना से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, हिंसा भड़कने के बाद इंटरनेट बंद

Sun, 30 Jul 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 30 Jul 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
terrorists killed in an encounter with security forces in Pulwama sector area

जम्मू कश्मीर में रविवार सुबह से ही एक बार फिर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार आतंकियों से ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तहाब गांव नाम के एक इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक सेना को इस इलाके में आतंकी मौजूदगी के इनपुट मिले थे। ़

विज्ञापन


इस सूचना के बाद सेना की 12 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के द्वारा इलाके में संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने घेराबंदी सख्त होता देख गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सेना के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। इन दोनों आतंकियों का हिजबुल मुजाहिद्दीन से संबंध कहा जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना के अनुसार पुलवामा के तहाब गांव में मुठभेड़ के दौरान आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के बीच स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हिंसक प्रदर्शन किए गए हैं। इस दौरान बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। इलाके में जारी तनाव के बीच पुलवामा में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों से हुई मुठभेड़ में एक जवान घायल

terrorists killed in an encounter with security forces in Pulwama sector area
File Photo

कश्मीर के आईजी मुनीर खां का कहना है कि इलाके में एक और आतंकी छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि दो आतंकियों को मार गिराया गया है, लेकिन अभी उनके शव को कब्जे में नहीं लिया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि आतंकियों से हुई मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। 

कश्मीर में लगातार ध्वस्त किए जा रहे हैं आतंक के मंसूबे

terrorists killed in an encounter with security forces in Pulwama sector area
आतंक के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन - फोटो : फाइल फोटो

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सेना ने आतंकी घुसपैठ को भी नाकाम कर दिया था। जिसमें 3 आतंकी मारे गए थे। पिछले 6 महीने में सेना ने कश्मीर में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। सीमा पर पिछले कुछ समय से लगातार तनाव का माहौल है। आये दिन सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है और भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed