फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorists attack police post, snatch 3 rifles in Jammu and Kashmir’s Kulgam

कुलगाम में आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर हथियार लूटे

Sun, 08 May 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 08 May 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
terrorists attack police post, snatch 3 rifles in Jammu and Kashmir’s Kulgam
- फोटो : ANI

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के अडिजन गांव में शनिवार की रात कुछ आतंकियों ने पुलिस की चौकी पर हमला कर उनके हथियार लूट लिए। यह घटना रात के उस वक्त की है जब पुलिस के जवान अडिजन गांव के बाहर बनी चौकी पर पहरा दे रहे थे। चौकी में उस वक्त तीन जवान डि्यूटी पर तैनात थे।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक आबादी वाले अडिजन गांव के बाहर ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए एक चौकी स्थापित की गई है। इस चौकी पर सुरक्षा के लिए चार जवानों की नियुक्ति की गई है। लेकिन शनिवार की रात एक जवान छुट्टी पर था।
विज्ञापन


रात के वक्त चार आतंकवादियों ने चौकी पर अचानक हमला बोला और चौकी में मौजूद तीनों सिपाहियों को बंधक बना लिया। इसके बाद आतंकवादी उनके हथियार लेकर फरार हो गए। आतंकी दो एसएलआर, एक इनसास राइफल और कुछ कारतूस ले जाने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जवानों को हिरासत में लिया गया

terrorists attack police post, snatch 3 rifles in Jammu and Kashmir’s Kulgam
कुलगाम में पुलिस ने सर्च अभियान शुरु किया - फोटो : ANI

हालांकि आतंकवादियों ने चौकी लूटने के बाद गांव में किसी प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दिया, चौकी से ही वापस लौट गए। चौकी में हथियारों की लूट की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हमले के बाद सभी पुलिस के जवानों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed