फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist naved and momeen dna report didn't match

उधमपुर हमले के आरोपी नावेद की डीएनए रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 10 May 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 10 May 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
terrorist naved and momeen dna report didn't match
- फोटो : PTI

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले को अंजाम देने वाले लश्कर-ए-तैयबा के पाक आतंकी नावेद और मोमीन की डीएनए रिपोर्ट सोमवार को कोर्ट में पेश की गई। एनआईए द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में पाया कि आतंकी मोमीन हमले से पहले दो माह तक उन ठिकानों पर नहीं रहा है जैसा कि एनआईए द्वारा पेश किए चालान में दावा किया गया है।  

विज्ञापन


हमले में मारे गए आतंकी मोमीन और नावेद के डीएनए सैंपल जिसमें फिंगर प्रिंट्स, पसीने,कपड़े आदि को दिल्ली टेस्ट के लिए भेजा गया था। इन टेस्ट की जो रिपोर्ट आई है वह बेहद ही चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


इनके डीएनए के अलग-अलग रिपोर्ट आने से यह बात साफ हो है कि चार अगस्त को काफिले पर हमले के लिए जिला कुलगाम के खुंदवानी से सुबह ट्रक जेके03सी 7778 में केवल आतंकी नावेद सवार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोर्ट में पेश किए चालान में दावा किया गय़ा है कि जिस ट्रक से नावेद आया था उसमें आतंकी मोमीन भी सवार था। इस नए पेंच से मामला उलझ गया है। इस रिपोर्ट से ये सवाल सामने आ रहा कि आखिरकार मोमीन कश्मीर में कहां पर रहा और कैसे उधमपुर तक पहुंचा।


डीएनए रिपोर्ट के बाद नावेद के वकील सतेंद्र गुप्ता ने आपत्तियां दर्ज करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। एनआइए ने डीएनए की रिपोर्ट को पेश किए चालान के साथ जोड़ने के लिए उसकी कॉपी कोर्ट में पेश की। अदालत ने सुनवाई 18 मई को निर्धारित की है। पेशी के दौरान नावेद, खुर्शीद अहमद भट्ट, शौकत अहमद भट्ट, सबजार अहमद भट्ट, फेयाज अहमद इट्टू, खुर्शीद अहमद इट्टू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed