फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist killed in shrinagar

श्रीनगर: मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान शहीद

Sat, 03 Aug 2013 09:10 PM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
श्रीनगर/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
terrorist killed in shrinagar

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस पर खलल डालने के लिए पाकिस्तान समर्थक आतंकियों का प्रयास जारी है।

विज्ञापन


इस बीच शनिवार को सेना ने कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर तंगधार सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास नाकाम करते हुए एक और आतंकी को मार गिराया। आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।

शुक्रवार को सेना ने इसी स्थान पर एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की थी। मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए सेना का हफरूदा के जंगलों में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान एक सप्ताह में अब तक 13 आतंकियों को सेना ढेर कर चुकी है। एक सप्ताह के दौरान पाक की ओर से पांच बार घुसपैठ के प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर सेना के जवानों की सतर्कता की वजह से उनके प्रयास हर बार विफल हो रहे हैं।

सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक सेना को सूचना मिली थी कि शुक्रवार देश शाम एलओसी के पार से आतंकियों के एक दल ने भारतीय इलाके में प्रवेश किया है। सेना के जवानों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

शनिवार सुबह घात लगा कर बैठे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। इसमें सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।


मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी के अन्य साथी बच निकलने में सफल रहे। आतंकियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed