फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist attack on poling party

पोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, चुनाव अधिकारी शहीद

Fri, 25 Apr 2014 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 25 Apr 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack on poling party

धमकियों और मतदान से पहले ताबड़तोड़ हमलों के बावजूद अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए 28 फीसदी से ज्यादा मतदान होने से बौखलाए आतंकियों ने शोपियां के नागबल इलाके में चुनाव पार्टी के वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर चुनाव अधिकारी की हत्या कर दी। इस हमले में जख्मी पांच लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


एक अन्य घटना में चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन पर हाई टेंशन तार गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई, कंडक्टर की हालत चिंताजनक है। संसदीय क्षेत्र में जहां नूराबाद विधानसभा क्षेत्र में 75 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े, वहीं त्राल में मात्र 1.34 फीसदी मतदाता ही बूथ तक पहुंच पाए। संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों से दिन भर मतदान में खलल डालने और मतदाताओं में दहशत पैदा करने की मंशा से हिंसा और पथराव की वारदातों की खबरें मिलती रहीं।
विज्ञापन


पुलिस और सुरक्षा बलों को इन पर काबू पाने के लिए कई जगह हवाई फायरिंग और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। हिंसक वारदातों में तीन दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और जवान घायल हुए हैं। कई जगह चुनावी टीमों पर भी पथराव किया गया। खास बात यह रही कि इस सबके बावजूद मतदाताओं ने आतंकी साजिशों को मुंहतोड़ जवाब देकर पिछले चुनाव से भी एक फीसदी ज्यादा मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने किया बवाल

terrorist attack on poling party

मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरूला के मुताबिक अंतिम आंकड़े आने के बाद यह प्रतिशत कुछ और बढ़ सकता है। त्राल में जरूर कई मतदान केंद्रों पर एक भी मतदाता न पहुंचने की खबर है। अनंतनाग में वर्तमान सांसद नेकां के महबूब बेग, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, भाजपा के मुश्ताक मलिक और आप के तनवीर डार सहित 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नागबल (हंदेउ) इलाके में जैनपोरा रोड पर हुए हमले में चुनाव अधिकारी मोहम्मद जिया उल हक की मौत हो गई। एक अन्य चुनाव अधिकारी जुबेर अहमद, सीअीरपीएफ के जवान संजय कुमार, विजय कुमार, पुलिस हेड कांस्टेबल गुलाम नबी और वाहन चालक मंजूर अहमद को भी गोलियां लगी हैं। आईजी कश्मीर एजी मीर ने कहा कि हमलावर फरार होने में कामयाब हो गए। घटना के बाद लोग सड़कों पर आ गए और वाहनों पर पथराव करने लगे। लोगों ने सड़क मार्ग भी बंद कर दिया।

मुख्य निर्वाचन अफसर उमंग नरूला के अनुसार सबसे ज्यादा 37.76 फीसदी मतदान अनंतनाग जिले में हुआ। कुलगाम में 36.68, पुलवामा में 6.32 और शोपियां में 20.43 फीसदी मतदान हुआ। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में बनाए गए विशेष मतदान केंद्रों पर 40 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed