फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist attack hike after nawaz sharif prime minister

नवाज के पीएम बनते ही बढ़ गया आतंकियों का हौसला

Fri, 27 Sep 2013 12:06 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र/जम्मू Updated Fri, 27 Sep 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack hike after nawaz sharif prime minister

यह महज संयोग नहीं है कि नवाज शरीफ के पाकिस्तान प्रधानमंत्री बनने के बाद से विदेशी आतंकी संगठनों के हमले बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के युवकों को बहकाकर बनाए आतंकी संगठनों की सक्रियता तुलनात्मक रूप से कम रही है जबकि पाक पोषित लश्कर-ए-ताइबा जैसे संगठन ने फिर से सिर उठा रहे हैं।

नवाज के पीएम बनने के बाद से एक सौ तेरह दिन में एलओसी पर सौ बार सीजफायर एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है। घुसपैठ की कोशिशें प्रतिदिन हुई है और आतंकी हमले भी बढ़े हैं।
विज्ञापन


विदेशी आतंकी संगठन सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे और सेना को कीमत चुकानी पड़ रही है। तीन सौ आतंकी चार माह से घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं और चार हजार पीओके में जमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लश्कर-ए-ताइबा के अलावा पाकिस्तान के तीन आतंकी संगठनों ने हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाना शुरू किया है।

इसमें शोहादा बिग्रेड भी शामिल है, जिसने बृहस्पतिवार को कठुआ में पुलिस थाने और सांबा में सेना के कारनेटर वारियर कैंप पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

शोहादा ब्रिगेड के अलावा अल नसरीन और फरजंदाने मिलत नामक आतंकी संगठन में भी तालिबानी लड़ाके शामिल हैं। इसमें पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी भी हैं।

कश्मीर में जून के बाद से जितने हमले हुए हैं, उन सब में विदेशी संगठनों की ही भूमिका सामने आई है।

शोहादा ब्रिगेड, अल नसरीन और फरजंदाने मिलत ने जर्मनी दूतावास द्वारा आयोजित जुबिन मेहता के संगीत कार्यक्रम पर भी पहरा लगाया था।

हालांकि कार्यक्रम को रोका नहीं जा सका और इन संगठनों ने आतंकी हमले कर अपनी ताकत दिखाई। उस कार्यक्रम के बाद से शोपियां में एक पखवारे तक कर्फ्यू लागू रहा।


दरअसल, इस बार आतंकी संगठनों ने बाहर और भीतर दोनों मोर्चों पर तैयारियां की हैं।

सुरक्षा बलों के सूत्रों के अनुसार किश्तवाड़ दंगों में भी पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकी संगठनों की भूमिका रही थी। नकाबपोश द्वारा पत्थरबाजी की अफवाह फैलाकर दंगों की पृष्ठभूमि तैयार की गई।

पिछले साल सितंबर तक में सुरक्षा बलों के सात जवान शहीद हुए थे जबकि इस साल 42 की जानें जा चुकी हैं। सामान्य नागरिकों की मौत भी आठ से बढ़कर 12 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed