फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terror outfit facing shortage of commanders in kashmir Valley

घाटी में आतंकी कमांडरों की कमी से बौखलाए आतंकी संगठन

Wed, 18 May 2016 11:48 AM IST
राजेश विद्यार्थी, अमर उजाला/जम्मू
राजेश विद्यार्थी, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 18 May 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
 terror outfit facing shortage of commanders in kashmir Valley
आतंकवादी

सुरक्षा बलों की कार्रवाई से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों में स्थानीय कमांडरों की कमी हो गई है। नए कमांडर नहीं बनाए जा रहे हैं और सीमा पार से घुसपैठ की जा रही है। स्थानीय युवाओं को आतंकवाद के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीमा पार आतंकी ट्रेनिंग के लिए भेजने की फिराक में नए रास्ते ढूंढे जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठनों में से हिजबुल मुजाहिदीन संगठन सबसे अधिक सक्रिय है। इस संगठन में सबसे अधिक स्थानीय युवा हैं, जबकि लश्कर-ए-तैयबा में पाक आतंकी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


खुफिया विभाग से मिली सूचना के अनुसार पाक आतंकियों की संख्या कम हो गई है, जबकि स्थानीय युवाओं को भर्ती करने का अभियान जारी है। आतंकी बनने के लिए युवाओें को ट्रेनिंग देने के केंद्र भी नाममात्र रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कई युवा सीमा पार जाने की फिराक में

 terror outfit facing shortage of commanders in kashmir Valley

ट्रेनिंग दिए जाने वाले ठिकानों को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है, जबकि आतंकियों के खुफिया ठिकाने भी कम हुए हैं। स्लीपर सैल अभी तक सक्रिय हैं। जहां आतंकियों को समर्थन मिलता है। कुपवाड़ा में पिछले दिनों आतंकियों को राशि मुहैया कराने वाले समर्थक हिलाल अहमद को सुरक्षा बलों ने पकड़ा।

उसने खुलासा किया कि युवाओं की भर्ती जारी है। सीमा पार आतंकियों की सक्रियता बढ़ी है। इसे देखते हुए सुरक्षा बलों को भी मुस्तैद कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। पुंछ क्षेत्र में पकड़े गए तीन युवाओं ने भी पुलिस को बताया कि कई युवा सीमा पार जाने की फिराक में हैं।

तीनों युवा भी आतंकी ट्रेनिंग लेने के लिए सीमा पार जा रहे थे। डीआईजी राजोरी-पुंछ जानी विलियम के अनुसार पकड़े गए युवाओं से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उनसे पूछताछ जारी है, जिसमें बड़े नए खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed