फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terror attack in jammu

श्रीनगर में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, कैदी की मौत

Thu, 18 Jul 2013 01:16 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
श्रीनगर/ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
terror attack in jammu

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सचिवालय से मात्र आधा किलोमीटर दूर बटमालू इलाके में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस वैन पर ग्रेनेड हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमले में पेशी से वापस लाए जा रहे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी शकील अहमद कसाना की मौत हो गई। जबकि चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के समय पुलिस वाहन में एक ही कैदी था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आतंकी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एक सप्ताह में यह दूसरी आतंकी वारदात है। पिछले दिनों हुए आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस शकील को श्रीनगर से बारामूला सब जेल लेकर जा रही थी। इसी दौरान आतंकियों ने पुलिस वाहन पर ग्रेनेड फेंक दिया। ग्रेनेड वाहन के अंदर फटा।


इससे आतंकी शकील अहमद के अलावा उसमें सवार चार पुलिसकर्मी और एक नागरिक गुलाम नबी मलिक जख्मी हो गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्किम अस्पताल में उपचार के दौरान शकील की मौत हो गई।

घटना स्थल पर धमाके की आवाज से अफरातफरी मच गई। चंद मिनट में ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर ली गई।

मारा गया कैदी शकील अहमद पाकिस्तान की यूनाइटेड जेहाद कौंसिल के चेयरमैन सैयद सलाउद्दीन का बॉडीगार्ड रह चुका है। शकील हिजबुल का सक्रिय सदस्य रह चुका था।

पिछले साल पाकिस्तान से नेपाल सीमा के रास्ते कश्मीर पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। सेंट्रल कश्मीर के डीआईजी पुलिस एसए मुज्तबा ने बताया कि शकील करीब 10 सालों तक पाकिस्तान में रहा।

वह 2003 में पाकिस्तान गया। इस दौरान 2009 से लेकर 2012 तक सैयद सलाउद्दीन का करीबी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed