फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Statement of Northern Army Commander Lt Gen Upendra Dwivedi regarding PoK

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख का बयान: बोले 'हम POK वापस लेने को तैयार हैं, सरकार के आदेश का इंतजार'

Tue, 22 Nov 2022 09:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Nov 2022 09:05 PM IST
सार

पीओके को लेकर मंगलवार को भारतीय सेना का बड़ा बयान सामने आया है। उत्तरी कमान के कमांडर ने कहा कि सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए तैयार है। उन्हें बस सरकार के आदेश का इंतजार है। 

विज्ञापन
Statement of Northern Army Commander Lt Gen Upendra Dwivedi regarding PoK
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को वापस लेने के लिए तैयार है। वह भारत सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को यह बयान दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


वे इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है, वह भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी। जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी सेना के कमांडर ने कहा कि पीओके के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है, इसमें कुछ भी नया नहीं है। यह संसद के प्रस्ताव का हिस्सा है। सरकार का हर आदेश को मानने के लिए सेना तैयार है। सरकार की तरफ से जब भी आदेश होगा, सेना अपनी पूरी ताकत से आगे बढ़ेगी।

हाल ही में चुनावी दौरे पर हिमाचल गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के दौरान ही ले लिया जाना चाहिए था। अफसोस यह है कि उस समय पाकिस्तान के 90,000 से ज्यादा सैनिक भारत ने बंदी बना लिए थे, इसके बावजूद भारत ने पाकिस्तान से पीओके वापस नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed