फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Actress Sonali Chauhan and Bollywood actor Vicky Kaushal in uri Youth in Uri with wings of hope

उड़ी में सेना के साथ उम्मीदों के पंख लगा रहे युवा, उम्मीद की सेहर कार्यक्रम में पहुंचे विकी कौशल

Mon, 08 Mar 2021 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 08 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Actress Sonali Chauhan and Bollywood actor Vicky Kaushal in uri Youth in Uri with wings of hope
बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल के साथ अभिनेत्री सोनाली चौहान कार्यक्रम में पहुंचीं - फोटो : ए. नबी

सीमावर्ती क्षेत्र उड़ी के युवा सेना के साथ नए ऊंचाइयां छूने के लिए अग्रसर हैं। स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को पंख देने के लिए सेना की ओर से उम्मीद की सेहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार को इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल और अभिनेत्री सोनाली चौहान भी पहुंचीं।

विज्ञापन


अपने बीच बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी से स्थानीय युवाओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक आयोजनों से हुई। स्थानीय युवाओं ने अपनी प्रतिभा को बखूबी बयां किया। इस दौरान उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो विकी कौशल ने कहा कि कश्मीर एक खुशनुमा अहसास है, जिसका अनुभव हर कोई लेना चाहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बॉलीवुड जल्द कश्मीर में वापसी करेगा और यहां की खूबसूरती को बयां करेगा। इस दौरान अभिनेत्री सोनाली चौहान ने कहा कि कश्मीर उम्मीदों से भरा हुआ है। आर्मी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- महिला दिवस पर कश्मीर की बेटियों का करिश्मा: 12वीं परीक्षा परिणाम में मारी बाजी    
इस तरह के कार्यक्रम से भविष्य में कश्मीर से प्रतिभाएं सामने आएंगी। कार्यक्रम में डग्गर डिवीजन के जीओसी विरेंद्र वत्स ने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय इस कार्यक्रम के आयोजन की मांग थी। यह पहली बार है जब उड़ी में कोई बॉलीवुड अभिनेता पहुंचे हैं। दो युवा अभिनेताओं की मौजूदगी स्थानीय युवाओं को प्रेरण देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed