फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Were helping Pakistani terrorists: Enemies hiding in the valley exposed; 14 local terrorists exposed pahalam

पाकिस्तान के आतंकियों को दे रहे थे मदद: घाटी में छिपे दुश्मन बेनकाब; 14 स्थानीय आतंकवादियों का पर्दाफाश

Sat, 26 Apr 2025 05:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 26 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने 14 स्थानीय आतंकियों की पहचान कर एक सूची जारी की है जो पाकिस्तान से समर्थित हैं और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Were helping Pakistani terrorists: Enemies hiding in the valley exposed; 14 local terrorists exposed pahalam
14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद, केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की है। इन आतंकियों में से प्रत्येक ने पाकिस्तान से आए बाहरी आतंकियों को जमीन और चिकित्सा सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:  Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद 175 संदिग्ध हिरासत में, हंदवाड़ा में तहरीक-ए-हुर्रियत के खिलाफ बड़ा एक्शन

विज्ञापन

इन 14 आतंकियों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है और वे तीन बड़े पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों, हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। इनमें से तीन आतंकी हिजबुल, आठ लश्कर-ए-तैयबा और तीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

जारी की गई सूची में निम्नलिखित नाम हैं:
1- अदिल रहमान डेंटू (21): 2021 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा, सोपोर जिले का कमांडर
2- आसिफ अहमद शेख (28): जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी, अवंतीपोरा जिले का कमांडर
3- अहसन अहमद शेख (23): पुलवामा में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा आतंकी
4- हारिस नजीर (20): लश्कर-ए-तैयबा  से 2023 से जुड़ा, पुलवामा निवासी
5- आमिर नजीर वानी (20): पुलवामा में सक्रिय, 2024 से जैश-ए-मोहम्मदसे जुड़
6- यावर अहमद भट: पुलवामा निवासी, 2024 से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा
7- आसिफ अहमद खंडे (24): शोपियां निवासी, जुलाई 2015 से हिजबुल से जुड़ा
8- नसीर अहमद वानी (21): 2019 से शोपियां मेंलश्कर-ए-तैयबा  का सक्रिय आतंकी
9- शाहिद अहमद कुटाय (27): शोपियां में सक्रिय, लश्कर-ए-तैयबा और उसके फ्रंट TRF से जुड़ा
10- आमिर अहमद डार: लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य, 2023 से शोपियां में सक्रिय।
11- अदनान सफी डार: 2024 से लश्कर-ए-तैयबा और TRF के लिए काम कर रहा, सूचना संप्रेषक
12- ज़ुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा उर्फ उस्मान (39): अनंतनाग में हिजबुल का ऑपरेशनल कमांडर
13- हारून रशीद गनई (32):  हिजबुल का आतंकी, PoK से प्रशिक्षण प्राप्त कर हाल में वापस लौटा है
14- जाकिर अहमद गनी (29): कुलगाम निवासी, लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य, सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल

यह खबर भी पढ़ें: साजिश से पहले सफाया: माछिल के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, एके-47 और M4 राउंड समेत हथियारों का जखीरा बरामद

22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन के मैदान में दोपहर लगभग 2 बजे हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए। हमले में दो स्थानीय आतंकी और तीन पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। पाकिस्तानी आतंकियों का नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा है, जबकि स्थानीय आतंकियों का नाम अदिल गूरी और अहसन है। सभी पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam: सीमांत गांव में रहने वाले लोग रह रहे डर के साये में; सुरक्षा के लिए गांववाले बंकरों की सफाई में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed