{"_id":"9a5dd04287d823df7278fb5ae15c3fdd","slug":"unity-rally-will-fail-to-tighten-restrictions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता रैली विफल करने को रहेंगी सख्त पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता रैली विफल करने को रहेंगी सख्त पाबंदियां
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने शहर में शुक्रवार को अलगाववादियों द्वारा प्रस्तावित एकता रैली को ध्यान में रखते हुए सख्त पाबंदियां लागू की जाएंगी। एक अधिकारी के अनुसार श्रीनगर के पुराने शहर के पांच थाना क्षेत्र सफाकदल, एमआर गंज, खान्यार, नौहट्टा और रैनावारी के साथ-साथ लाल चौक से सटे माइसूमा इलाके में सख्त पाबंदियां रहेंगी।
विज्ञापन
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती भी रहेगी। अलगाववादियों द्वारा एकता रैली का आह्वान वर्ष 1947 में जम्मू में नरसंहार के दौरान मारे गए लोगों की याद में किया जा रहा है।
विज्ञापन
आतंकी संगठन अल-उमर मुजाहिदीन के चीफ मुश्ताक जरगर द्वारा भी एक न्यूज एजेंसी को बयान जारी कर लोगों से शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही सात नवंबर को प्रधानमंत्री के दौरे के खिलाफ ब्लैक आउट करने की भी अपील की है।
विज्ञापन