फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Two youths took steps to convey the message of healthy living from Kanyakumari to Kashmir

स्वस्थ रहने का अनूठा संदेशः कन्याकुमारी से कश्मीर तक दो युवाओं की दौड़ से सभी गदगद

Sat, 06 Mar 2021 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 06 Mar 2021 12:35 AM IST
सार

कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक सभी इस दौड़ से प्रेरित हैं
राजस्थान के रामरतन और हरियाणा के संजय ने लगाई दौड़
युवा दिवस पर 12 जनवरी को इस मैराथन की शुरूआत की

विज्ञापन
Two youths took steps to convey the message of healthy living from Kanyakumari to Kashmir
कन्याकुमारी से श्रीनगर पहुंचे युवाओं के साथ स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए हरियाणा और राजस्थान के दो युवाओं ने 53 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 4280.1 किलोमीटर की दूरी कदमों से नाप दी। इस दौरान दोनों युवाओं ने 11 राज्यों के 91 शहरों को कवर किया। दोनों इतनी लंबी दौड़ पहली बार होने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को इसके आंकड़े भेजेंगे। वहां से मंजूरी के बाद इस रिकॉर्ड को मान्यता मिल जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले संजय ने बताया कि हमने युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए युवा दिवस पर 12 जनवरी को इस मैराथन की शुरूआत की थी। इसके लिए हमने राजस्थान के नागौर जिले के रामरतन को चुना और दोनों ने इसे अंजाम दिया। 
विज्ञापन


इस सफर में हमने बहुत सारी विविधताएं देखीं। कोरोना ने हमें सिखाया कि यदि हम स्वस्थ रहते हैं तो कोई बीमारी हमें छू नहीं सकती। हमने युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सड़क सुरक्षा और ड्रग्स से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक सभी इस दौड़ से प्रेरित हैं। इससे देश भर के धावकों को प्रेरणा भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed