फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Two women in the state cabinet after 10 years

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश कैबिनेट में 10 साल बाद दो महिला मंत्री, सकीना इत्तू के साथ शमीमा फिरदौस भी शामिल

Wed, 28 Oct 2026 12:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 28 Oct 2026 12:00 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद मंत्रिमंडल में दो महिला मंत्री होंगी। सकीना इत्तू के साथ शमीमा फिरदौस को जगह मिलने से महिला प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

विज्ञापन
Two women in the state cabinet after 10 years
नागरिक सचिवालय में नए मंत्रियों के साथ सीएम उमर व अन्य। - फोटो : प्रशासन

विस्तार

प्रदेश मंत्रिमंडल में करीब 10 साल बाद दो महिलाएं कैबिनेट में मौजूद रहेंगी। प्रदेश सरकार ने मंत्री सकीना इत्तू के बाद अब शमीमा फिरदौस को मंत्रिमंडल में जगह दी है। इससे पहले 2016 में भाजपा-पीडीपी सरकार में महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री थीं और उनके समय नेकां से आसिया नकाश और भाजपा से प्रिया सेठी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। प्रदेश में 90 विधायकों वाले सदन में इस समय चार महिला विधायक हैं। इनमें से सकीना इत्तू और शमीमा फिरदौस नेकां से जबकि शगुन परिहार और देवयानी राणा भाजपा से हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

विस चुनाव में 43 महिलाएं मैदान में थीं। इनमें सबसे ज्यादा 21 निर्दलीय, तीन नेकां, दो पीडीपी और एक-एक भाजपा व कांग्रेस से शामिल थीं। दूसरे दलों से भी महिलाओं ने भाग्य आजमाया था। भाजपा ने नगरोटा के उपचुनाव में देवयानी राणा को टिकट दिया और वे चुनाव जीत गईं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी इस समय 4.44 प्रतिशत है। विधानसभा में चार महिलाओं में से अब दो मंत्रिमंडल में शामिल हैं जबकि दो अन्य सत्तापक्ष के विरोध में बहस करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

  • 2016 में भाजपा-पीडीपी सरकार में महबूबा की कैबिनेट में थीं दो महिला मंत्री

 

  • अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा के 90 सदस्यों में चार महिला विधायक

1996 से अब तक सकीना इत्तू रहीं सबसे ज्यादा बार मंत्री
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार पहली महिला मंत्री के तौर पर सकीना इत्तू का नाम दर्ज है। इत्तू पहली बार 1996 में मंत्री बनीं थीं। फारूक अब्दुल्ला की सरकार में उस समय उन्हें शिक्षा विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया था। 1999 से 2002 तक पर्यटन और फ्लोरीकल्चर विभाग की राज्यमंत्री, 2009 से 2014 तक समाज कल्याण मंत्री और इस बार अब तक शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री की बागडोर संभालती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed