{"_id":"62417ff1d12fe835d8485125","slug":"two-policemen-arrested-for-extorting-tulip-garden-ticket-owner-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: ट्यूलिप गार्डन के टिकट मालिक से वसूली में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसएचओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: ट्यूलिप गार्डन के टिकट मालिक से वसूली में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसएचओ निलंबित
Mon, 28 Mar 2022 02:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:59 PM IST
सार
ट्यूलिप गार्डन के टिकट मालिक से वसूली के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसकर्मियों के पास से वसूली के 50 हजार मिले हैं।
विज्ञापन
Tulip Garden Srinagar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के मशहूर ट्यूलिप गार्डन के टिकट मालिक से वसूली के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 50 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है, जबकि निशात थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश बलवाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी ट्यूलिप गार्डन के टिकट काटने वाले काउंटरों के मालिक से पैसा वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और हेड कांस्टेबल सरशाद अहमद और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) इशफाक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 50 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि यह राशि पुलिस कर्मियों ने ट्यूलिप गार्डन के मालिक से वसूली थी। इसके साथ ही निशात के थाना प्रभारी रईस हसन वानी को भी तत्काल प्रभाव से जिला पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। इकबाल को निशात थाने का नया एसएचओ बनाया गया है।
विज्ञापन