फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Topper of Rainbow Public School.

रैनबो पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ रहे टॉपर

Sun, 28 May 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 28 May 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Topper of Rainbow Public School.
सिद्घार्थ उनियाल 95.00 प्रतिशत, रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर - फोटो : amar ujala

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हुआ। रैनबो पब्लिक स्कूल के छात्र सिद्धार्थ उनियाल ने परीक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त कर शहर टॉप किया। जबकि केंद्रीय विद्यालय के छात्र प्रखर वशिष्ठ 93.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और 91.5 फीसदी अंक प्राप्त कर गुरुरामराय का छात्र अनुराग डंगवाल शहर में तीसरे स्थान पर रहा। 

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 30 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं गुरु रामराय पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 96 फीसदी रहा। विद्यालय के 155 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि 150 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। गुरुरामराय पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि रैनबो के तीन छात्रों ने 90 फीसदी व इससे अधिक अंक प्राप्त किए। इधर, देवभूमि पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 95.53 रहा।  परीक्षा में 67 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 64 छात्र सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed