{"_id":"62924c1f4f5910774f23df87","slug":"three-smugglers-arrested-with-seven-kg-heroin-and-two-grenades-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-kashmir: सीमा पार तस्करी का भंडाफोड़, सात किलो हेरोइन व दो ग्रेनेड के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-kashmir: सीमा पार तस्करी का भंडाफोड़, सात किलो हेरोइन व दो ग्रेनेड के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Sat, 28 May 2022 09:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा/श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 28 May 2022 09:51 PM IST
सार
साधना टॉप के रास्ते को नार्को-टेररिज्म संबंधित गतिविधियों का एक पारंपरिक रुट माना जाता है। इसलिए कुछ महीने पहले यहां पर महिला सैनिकों की भी तैनाती की गई थी ताकि महिलाओं की सही से तलाशी ली जा सके और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीमा पार से नशे की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के साधना टॉप से सात किलो हेरोइन, दो आईडी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस और सेना की सात राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान एक वाहन से नशे की खेप पकड़ी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 27 मई की देर शाम, एनसी पास (साधना टॉप) पर पुलिस और सेना द्वारा नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक एलपी ट्रक (नंबर जेके 01 एएन-8218) को जांच के लिए रोका। इसे चित्तरकोट तंगधार निवासी इम्तियाज अहमद चला रहा था। तलाशी के दौरान ट्रक में सवार तीन व्यक्तियों से सात पैकेट में सात किलोग्राम और दो आईईडी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार इम्तियाज अहमद, गुलाम नबी और शम्स बेगम को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। यह सभी चित्तरकोट तंगधार के निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से यह पता चला है कि तीनों आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नशीले पदार्थों और आईईडी को घाटी के अन्य हिस्सों में ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस स्टेशन करनाह में मामला दर्ज किया गया है और आगे की तफ्तीश शुरू की गई है।
विज्ञापन
साधना टॉप तस्करी का है पारंपरिक रूट
साधना टॉप के रास्ते को नार्को-टेररिज्म संबंधित गतिविधियों का एक पारंपरिक रुट माना जाता है। इसलिए कुछ महीने पहले यहां पर महिला सैनिकों की भी तैनाती की गई थी ताकि महिलाओं की सही से तलाशी ली जा सके और तस्करी पर रोक लगाई जा सके। अक्सर पाकिस्तान एलओसी से सटे इन इलाकों में नशे की खेप भेजता है जो इस रास्ते फिर घाटी के अन्य हिस्सों तक पहुंचाई जाती है।