{"_id":"588639aa4f1c1b5c02cf4248","slug":"this-will-be-the-year-of-the-garhwal-university-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष होगा गढ़वाल विवि का दीक्षांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ष होगा गढ़वाल विवि का दीक्षांत
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विश्वविद्यालय में इस वर्ष दीक्षांत समारोह होगा। इसके लिए विवि कार्य परिषद में प्रस्ताव रखेगा। गढ़वाल विवि के केंद्रीय विवि बनने के बाद एक भी बार दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के छात्र लंबे समय से दीक्षांत समारोह आयोजित कराए जाने की मांग कर रहे हैं। विवि में वर्ष 2005 में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन
वर्ष 2009 में गढ़वाल विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा प्राप्त हुआ, लेकिन केंद्रीय विवि बनने के बाद एक भी बार दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया गया।
बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनीत पोश्ती ने कहा कि विवि प्रशासन से इस संबंध में कई बार लिखित व मौखिक रूप से कहा गया है। वहीं विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने बताया कि विवि प्रशासन इस वर्ष दीक्षांत समारोह आयोजित कराने के लिए प्रयासरत है। जल्द ही विवि की कार्य परिषद आयोजित की जाएगी, जिसमें दीक्षांत समारोह का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन