{"_id":"588f71d74f1c1b2f3de81026","slug":"third-year-graduation-examination-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में होगी स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में होगी स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि प्रशासन ने स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा अप्रैल माह में होगी। परीक्षा के लिए आवेदन ऑन लाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के कुलसचिव डा. एके झा के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्नातक तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन 31 जनवरी से प्रारंभ होंगे। जबकि आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी नियत की गई है। संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 650 व भूतपूर्व छात्रों के लिए 1070 रुपये नियत किया गया है। स्ववित्त पोषित संस्थान के छात्रों को 1550 रुपये परीक्षा शुल्क भरना होगा।
विज्ञापन
20 फरवरी के बाद 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय में जमा करेंगे।