{"_id":"588b7b9d4f1c1ba333cf6cc6","slug":"the-rebels-fought-hard-on-the-hot-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट सीट पर बागियों ने किया संघर्ष कड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट सीट पर बागियों ने किया संघर्ष कड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉट सीट बनी टिहरी जिले की देवप्रयाग विधानसभा सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि दोनों दलों से बागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और दोनों ही क्षेत्र पर मजबूत पकड़ वाले माने जाते है।
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव 2012 में बागी प्रत्याशियों के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां नुकसान झेल चुकी है। तब कांग्रेस के बागी मंत्री प्रसाद नैथानी विजयी रहे और भाजपा के बागी महिपाल बुटोला तीसरे स्थान पर रहे थे। अगर दोनों पार्टियां भीतरघातियों से नहीं निपटती, तो नतीजे राजनैतिक दलों के खिलाफ जा सकते हैं।
विज्ञापन
देवप्रयाग सीट से विधायक बनने के संघर्ष को बागियों ने कड़ा कर दिया है। भाजपा से टिकट न मिलने पर ढाई माह पूर्व पार्टी में आए पूर्व कबीना मंत्री दिवाकर भट्ट निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं। वहीं शूरवीर सजवाण भी कांग्रेस से टिकट न मिलने पर 55 साल बाद पार्टी को अलविदा करते हुए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं भाजपा में पूर्व में काफी सक्रिय रह चुके डा. जमुना प्रसाद रैवानी भी सर्व विकास पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। बागियों के चुनाव मैदान में उतरने से दोनों दलों के वोट बैंक को नुकसान पहुंचना तो तय है, लेकिन खास बात यह है कि स्थानीय समीकरणों के आधार पर दिवाकर कांग्रेस और सजवाण भाजपा के वोट बैंक में भी सेंध लगा रहे हैं। ऐसे में वोट संभालने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी और भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
विधान सभा चुनाव 2012 के नतीजे
प्रत्याशी दल मत
मंत्री प्रसाद नैथानी निर्दलीय 12294
दिवाकर भट्ट भाजपा 10753
महिपाल बुटोला निर्दलीय 6706
शूरवीर सजवाण कांग्रेस 6358