फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The newly married woman's body was found hanging from tree.

पेड़ से लटका मिला नव विवाहिता का शव

Sat, 25 Feb 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 25 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
The newly married woman's body was found hanging from tree.
sucide - फोटो : demo

कीर्तिनगर तहसील के नौड़ा गांव में नव विवाहिता का शव घर के समीप पेड़ पर   लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टया राजस्व पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है। नव विवाहिता कुछ दिन पूर्व ही मायके आई थी। हालांकि इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


बडियारगढ़ क्षेत्र के नौड़ा गांव निवासी चरण सिंह की 21 वर्षीय विवाहिता पुत्री सुमित्रा का शव शुक्रवार को घर के समीप ही पेड़ पर रस्सी से लटका हुई मिला। मौके पर पहुंचे तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया ने बताया कि सुमित्रा की शादी एक वर्ष पूर्व रुद्रप्रयाग जनपद के बांसी भरदार निवासी अरुण सिंह के साथ हुई थी। सुमित्रा 16 फरवरी को अपने मायके नौड़ा (बडियार) आई थी। शिवरात्रि पर्व के दिन सुमित्रा अपनी मां से तेगड़ बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली थी।
विज्ञापन


जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सुमित्रा की छोटी बहिन ने शाम करीब तीन बजे सुमित्रा को घर के समीप ही बांज के पेड़ से लटके हुए देखा। सुमित्रा के पिता चरण ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। तहसीलदार चौरसिया ने बताया कि राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित्रा के ससुराल पक्ष को भी घटना की सूचना दी गई है। हालांकि इस संबंध में ससुराल व मायके दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed