फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The evangelist Barkati arrested in an attempt to spoil the atmosphere

माहौल बिगाड़ने की कोशिश में धर्म प्रचारक बरकती गिरफ्तार

विज्ञापन
The evangelist Barkati arrested in an attempt to spoil the atmosphere
श्रीनगर। ईद के मौके पर फलस्तीन संबंधी भाषण देकर घाटी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश में धर्म प्रचारक सरजन बरकती को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फलस्तीन के समर्थन में श्रीनगर में प्रदर्शन करने के मामले में विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर 20 प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया है। इस बीच पुलिस ने चेतावनी दी है कि घाटी में माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बरकती की पत्नी शबरोजा अख्तर ने बताया कि जैनापोरा पुलिस ने शनिवार की सुबह घर से गिरफ्तारी की। बरकती ने गत वीरवार को अपने पैतृक गांव रेबान में तकरीर की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कुछ देर के लिए ही मंच पर थे, जिसमें उन्होंने फलस्तीन जैसे हालात बनने की बात कही थी। बरकती पिछले साल अक्तूबर महीने में चार साल बाद जेल से रिहा हुए थे। वह हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद 2016 में भड़की हिंसा के बाद एक अक्तूबर 2016 को गिरफ्तार हुए थे। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप था।
विज्ञापन

---
सोशल मीडिया पर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणियां करने वालों पर होगी कार्रवाई: आईजी
कश्मीर के आईजी पुलिस विजय कुमार ने कहा कि फलस्तीन में बने दुर्भाग्यपूर्ण हालात की आड़ में कश्मीर में शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगों के गुस्से के प्रति संवेदनशील है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। लोगों के गुस्से को हिंसा में भड़काने की कोशिशों को छूट नहीं दी जा सकती है। विचारों की अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन सड़कों पर उतरकर हिंसा नहीं फैलाने दी जाएगी। सोशल मीडिया पर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणियां करने से हिंसा फैल सकती है। कोरोना प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हो सकता है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed