फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The army conducted a war exercise in Ladakh, firing artillery to test military preparedness.

Leh: तोपों की गड़गड़ाहट के बीच लद्दाख में सेना का युद्धाभ्यास, जवानों ने कौशल और तकनीक का किया अद्भुत प्रदर्शन

Tue, 04 Nov 2025 11:57 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 04 Nov 2025 11:57 AM IST
सार

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने लद्दाख में युद्धाभ्यास करते हुए तोपों और ड्रोन के जरिए अपनी मारक क्षमता और समन्वय का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में सैन्य तैयारियों की जांच और आधुनिक तकनीक आधारित युद्ध कौशल को परखना था।

विज्ञापन
The army conducted a war exercise in Ladakh, firing artillery to test military preparedness.
लद्दाख में अग्निशक्ति अभ्यास के दौरान तोपों की क्षमता जांचते फायर एंड फ्यूरी कोर के जवान। - फोटो : सेना

विस्तार

सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोमवार को लद्दाख में युद्धाभ्यास कर सैन्य तैयारियों को परखा। सेना के जवानों ने अपने कौशल और तकनीक का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का मकसद आपसी तालमेल को बढ़ाना और युद्ध की नई तकनीकों को अजमाना था।

विज्ञापन


सेना ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अग्निशक्ति अभ्यास किया। तोपों से गोले बरसाकर मारक क्षमता को जांचा गया। अभ्यास में सभी हथियारों को शामिल कर इनका प्रदर्शन किया गया। सेना ने समन्वित हवाई युद्धाभ्यास और मजबूत मानवरहित हवाई प्रणाली ग्रिड को एकीकृत किया। इस दौरान सेना का फोकस संयुक्त अभियानों, वास्तविक समय समन्वय और प्रौद्योगिकी संचालित मारक क्षमता पर रहा। इस अभ्यास ने यथार्थवादी युद्धक्षेत्र स्थितियों का अनुकरण किया।
विज्ञापन


इसने विभिन्न भूभागों और खतरों के स्पेक्ट्रम में त्वरित और निर्णायक अभियान चलाने की सेना की क्षमता को रेखांकित किया। इसके माध्यम से सटीक निर्देशित गोला बारूद, ड्रोन और उन्नत निगरानी प्रणालियों के समावेश ने नेटवर्क केंद्रित युद्ध और बल सुरक्षा पर सेना के बढ़ती ताकत को उजागर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

The army conducted a war exercise in Ladakh, firing artillery to test military preparedness.
लद्दाख में अग्निशक्ति अभ्यास के दौरान तोपों की क्षमता जांचते फायर एंड फ्यूरी कोर के जवान। - फोटो : सेना

अधिकारियों ने अभ्यास में शामिल इकाइयों के प्रदर्शन को सराहा: वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने अभ्यास में भाग लेने वाली सेना की इकाइयों के प्रदर्शन की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास ने न केवल सैनिकों की परिचालन तैयारियों की पुष्टि की है बल्कि आधुनिक युद्ध के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने की भारत की क्षमता को भी रेखांकित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed