{"_id":"67ddc18a946fcf358108ada8","slug":"terrorist-hideout-exposed-in-dachigam-forest-in-srinagar-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Network : श्रीनगर में दाछिगाम के जंगल में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, दबिश से पहले ही भाग निकले दहशतगर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Network : श्रीनगर में दाछिगाम के जंगल में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, दबिश से पहले ही भाग निकले दहशतगर्द
Sat, 22 Mar 2025 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:14 AM IST
सार
पहलीपोरा के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन
आतंकी ठिकाना...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के बाहरी क्षेत्र दाछिगाम जंगल क्षेत्र के पहलीपोरा इलाके में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया है। हालांकि आतंकवादी दबिश से पहले ही भाग निकले। इसके बाद बाद तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एक खुफिया जानकारी के आधार पर पहलीपोरा के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : आतंकी लजर पर चौंकाने वाला खुलासा: दिल्ली से कुंभ आ रही बस को उड़ाने की थी साजिश, ऐन वक्त पर इसलिए बदला प्लान
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने रसद से भरे एक बंकरनुमा ठिकाने का पता लगाया। सूत्रों ने बताया कि अंदेशा है कि जब तक सुरक्षाबलों की टीम वहां तक पहुंची तब तक आतंकवादी वहां से भाग चुके थे।
उन्होंने कहा कि उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं और पूरे जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर 'कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन' (कासो) चलाया जा रहा है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी ठिकाने से कुछ खाने-पीने की सामग्री, बर्तन और गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें : UP: मुरादाबाद बना आतंकियों का ठिकाना, आईएस और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य भी यहां छिपे; अब तक इन्होंने ली पनाह
हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि पिछले साल नवंबर और दिसंबर के महीने में इस क्षेत्र में और आसपास के इलाके में काफी देर तक आतंकवादियों के इनपुट के बाद तलाशी अभियान चलाए गए थे। और दिसंबर में एक आतंकवादी को भी इस क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया था।