{"_id":"67d3c370a3c6e0bd19031d0a","slug":"terrorist-lazar-shocking-reveal-there-was-a-conspiracy-to-blow-up-bus-coming-from-delhi-to-prayagraj-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी लजर पर चौंकाने वाला खुलासा: दिल्ली से कुंभ आ रही बस को उड़ाने की थी साजिश, ऐन वक्त पर इसलिए बदला प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी लजर पर चौंकाने वाला खुलासा: दिल्ली से कुंभ आ रही बस को उड़ाने की थी साजिश, ऐन वक्त पर इसलिए बदला प्लान
Fri, 14 Mar 2025 11:21 AM IST
शाहरुख खान
अमित गुप्ता, अमर उजाला, प्रयागराज
अमित गुप्ता, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Mar 2025 11:21 AM IST
सार
आतंकी लजर मसीह ने पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। पूछताछ में पता चला कि फरवरी के पहले सप्ताह में आतंकी लजर दिल्ली से महाकुंभ में आने के लिए एक बस में सवार हुआ। रास्ते में उसने इसी बस को उड़ाने के बारे में सोचा और चैटिंग के माध्यम से अपने आकाओं से इस बारे में बात की थी।
विज्ञापन
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लजर मसीह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई से ताल्लुक रखने वाला बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का आतंकी लजर मसीह से पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आतंकी लजर की दिल्ली से प्रयागराज आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस को उड़ाने की भी साजिश थी। लेकिन, चैटिंग पर उसके आकाओं ने ऐसा करने से मना कर दिया।
पूछताछ में पता चला कि फरवरी के पहले सप्ताह में आतंकी लजर दिल्ली से महाकुंभ में आने के लिए एक बस में सवार हुआ। इस दौरान वह हथियार व हैंड ग्रेनेड से लैस था। रास्ते में उसने इसी बस को उड़ाने के बारे में सोचा और चैटिंग के माध्यम से अपने आकाओं से इस बारे में बात की।
सूत्रों के अनुसार, आकाओं ने ऐसा करने से मना कर दिया। बस कौशाम्बी के रास्ते प्रयागराज पहुंच गई, लेकिन जाम के चलते बस को बॉर्डर से शहर में प्रवेश नहीं होने दिया गया। इस बीच आतंकी बस से उतरकर शहर में घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होने पर वह लखनऊ चला गया और यहां दो दिन एक होटल में अपना ठिकाना बनाया। इसके बाद रायबरेली, ऊंचाहार, सुल्तानपुर से घुसने का प्रयास किया। फिर कानपुर गया और यहां से मध्यप्रदेश के रास्ते प्रयागराज में घुसने का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी फेल हो गया।

आतंकी ने चार बार बदला था अपने बालों का पैटर्न
पता चला है कि आतंकी लजर मसीह महाकुंभ मेले में प्रवेश के लिए भेष बदलकर भी घुसने का प्रयास किया। इस बीच उसने तीन से चार बार अपने बालों का पैटर्न बदला था। ताकि पुलिस उसे पहचान न सके।

सूत्रों के अनुसार, एटीएस को यह भी पता चला है कि लजर ने मेले के दौरान कई सारे इनपुट भी जुटाए हैं। इसका राज उगलवाने के लिए एटीएस अब इसकी विवेचना शुरू कर दी है।
आतंकी को चार दिन रिमांड पर लेने की तैयारी
छह मार्च को एसटीएफ ने आतंकी लजर मसीह को कौशाम्बी से गिरफ्तार किया था। अब कौशाम्बी पुलिस ने केस को एटीएस को सौंप दिया है। ऐसे में आगे की पूछताछ के लिए एटीएस चार दिन पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लेने की तैयारी कर रही है। संभावना है कि सोमवार को एटीएस लजर को रिमांड कस्टडी पर ले लेगी।

राहगीर का करता था इंटरनेट का इस्तेमाल
जांच में यह भी पता चला है कि लजर मसीह अपने आसपास के लोगों से कहता था कि उसके मोबाइल फोन पर इंटरनेट कर सुविधा खत्म हो गई है। इस बहाने से दूसरों से इंटरनेट मांगता था। इसके बाद वह अपने आकाओं से व्हॉटसएप और अन्य सोशल अकाउंट मैसेंजर के माध्यम से चैटिंग करता था।
यह भी पढ़ें: UP: आतंकी लजर को लेकर नया खुलासा, वसंत पंचमी को ही आ गया था कौशाम्बी, माघी पूर्णिमा पर धमाके की थी तैयारी