फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorism in jammu kashmir

श्रीनगर में मारे गए तीनों दहशतगर्द थे जैश के

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
श्रीनगर। जिले के बाहरी इलाके पंथा चौक में वीरवार को आधी रात के बाद हुई मुठभेड़ में मारे गए तीनों दहशतगर्द जैश-ए-मोहम्मद के थे। मुठभेड़ में घायल पांच जवानों की हालत स्थिर है। मारे गए आतंकियों में से एक जेवन इलाके में 13 दिसंबर को पुलिस बस पर हुए हमले में शामिल था। हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि 11 घायल हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खूफि या जानकारी मिलने के बाद श्रीनगर शहर की बाहरी सीमा पर पंथा चौक में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। शुरुआती गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि तीनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद गुट के थे। मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान सुहैल अहमद राथर के तौर पर हुई है जो एक पाकिस्तानी नागरिक सहित दो अन्य आतंकवादियों के साथ जेवन हमले में शामिल था। जेवन हमले में शामिल अन्य दो आतंकवादी वीरवार को अनंतनाग जिले में हुई मुठभेड़ में मारे गए थे। अन्य दो आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और उनके विदेशी आतंकवादी होने की अधिक संभावना है क्योंकि किसी ने अभी तक उनको लेकर कोई दावा नहीं किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि जेवन हमले के बाद हत्यारों को जल्द मार गिराने का वादा किया था। पुलिस ने एक टीम की तरह काम किया। अन्य जिलों के पुलिस दलों ने भी मदद की और हमें सफ लता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed